Tuesday 2 July 2019

संसद में सरकार ने माना, नोटबंदी सर्वथा विफल रही / विजय शंकर सिंह

जब डॉ मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को संगठित लूट बताया था तब भाजपा के मित्रगण इसकी निंदा कर रहे थे और नोटबंदी को मास्टरस्ट्रोक कह रहे थे। अब वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद मे क्या कहा है, इसे पढें।

निर्मला सीतारमण ने संसद में दिए अपने जवाब में कहा कि नवंबर, 2016 के बाद से देश में नगदी का सर्कुलेशन बढ़ा है। 4 नवंबर, 2016 को देश में 17,174 बिलियन रुपए की नगदी सर्कुलेशन में थी। वहीं 29 मार्च, 2019 को देश में 21,137 बिलियन रुपए की नगदी चलन में है।

मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में नोटबंदी का अहम फैसला हुआ था, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हुई थी। हालांकि अब मिली जानकारी के अनुसार, देश में नोटबंदी के बाद से भ्रष्टाचार और गैरकानूनी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हुई है। नेशनल इन्फोर्मेटिक्स सेंटर, जिसे लोकसभा सचिवालय द्वारा संचालित किया जाता है, उसने इस बात की पुष्टि की है।

इतना ही नहीं बिहार से सांसद रामप्रीत मंडल ने संसद में इस बारे में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सवाल किया था, जिसके जवाब में निर्मला सीतारमण ने भी स्वीकार किया कि ‘नोटबंदी के बाद से देश में नगदी का सर्कुलेशन बढ़ा है।’ वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि ‘नगदी के सर्कुलेशन का संबंध गैरकानूनी गतिविधियों से है।’

( विजय शंकर सिंह )

No comments:

Post a Comment