Sunday 22 September 2019

नयी नहीं है सत्ता की कुटिल चाल - हनीट्रैप / विजय शंकर सिंह

हनी ट्रैप, या महिलाओं द्वारा किसी को फंसाने की चाल चलने मे उनका इस्तेमाल करना, कोई पाश्चात्य कंसेप्ट नहीं है। पुरा कथाओं में हनी ट्रैप के सबसे पहले शिकार विश्वामित्र हुये थे। उन्हें इंद्र ने हनी ट्रैप में फंसाया था। विश्वमित्र के तप से इंद्र घबरा गया था और उसने मेनका को उनका तप व्रत भंग करने के लिये भेज दिया और विश्वमित्र इंद्र द्वारे बिछाए गये हनी ट्रैप में फंस गए ।

इंद्र सबसे सशंकित रहता था। उसे हर समय यह डर लगा रहता था कि कहीं उसकी सत्ता कोई हथिया न ले। यह सशंकित भाव ही उसे ऐसी कुटिल चाले चलने के लिये प्रेरित करता रहता था। इंद्र कोई व्यक्ति नहीं था। वह एक पद था। जिसका अर्थ राजा होता था। सत्ता का यह भाव आज भी बरकरार है।

ऐसे ही हनी ट्रैप का इस्तेमाल, विष्णु ने समुद्र मंथन के बाद, जब अमृत निकला तो, वह कहीं असुरों को न मिल जाय, उन्होंने मोहिनी का रूप धरा और असुरों को मोह पाश में फंसा कर सुरा असुरों को और अमृत देवताओं को पिला दिया।

हनी ट्रैप के रूप में विषकन्याओं का प्रयोग इतिहास में बहुत पहले से होता रहा है। कौटिल्य के अर्थशास्त्र में इन विषकन्याओं का उल्लेख है। विष कन्याओं से लेकर द्वितीय विश्वयुद्ध तक की माताहारी, तक  रोचक महिला चरित्रों की कहानियां इतिहास के पन्नों में बिखरी पड़ी हैं।

हनीट्रैप सत्ता से बेदखल करने और सत्ता में आने की अनेक कुटिल चालों में से एक है। यह राजनीति के स्थापित सिद्धांत साम दाम दंड भेद के अनेक रूपों में से एक रूप है। सत्ता को, अपने बेदखल किये जाने के भय  का भाव और खुद को सत्ता में लाने की लालसा हनी ट्रैप की भूमिका तैयार करती  है।

© विजय शंकर सिंह

3 comments:

  1. Wonderful post but I was wondering if you could write a little more on this subject? I’d be very thankful if you could elaborate a little bit more. Satta King is instant Fast Satta King Result, Gali Desawar Results, Faridabad Result, Ghaziabad Result, and many More sattaking Result.

    ReplyDelete
  2. Satta King, लॉटरी साइड इंटरेस्ट के रूप में शुरू हुआ, जो कि जेनिथ लॉटरी गेम्स में से एक बन गया! बॉम्बे कॉटन ट्रेड से न्यूयॉर्क कॉटन ट्रेड में भेजे जाने वाले कॉटन के ओपन और क्लोज चार्ज पर दांव लगाने की वास्तविकता के कारण Satta King शुरू हुआ! जैसा कि हो सकता है, लगातार विकसित होने वाले अवसरों के साथ, कपास शुल्क पर दांव लगाने का मानक कार्य बदल गया और व्यक्तियों ने गैर-मौजूद संख्याओं पर दांव लगाना शुरू कर दिया।

    Satta King
    Satta Result

    ReplyDelete