Wednesday 20 April 2022

राजेंद्र प्रसाद सिंह / जापान में राहुल की मूर्ति

जापान के उजी शहर में एक ज़ेन बौद्धों का मंदिर है। इस मंदिर में बुद्ध के पुत्र राहुल की मूर्ति है। मूर्ति वहीं की है।

जापान में राहुल को RAGORA कहा जाता है, जिसका उच्चारण जापानी भाषा में राहोरा किया जाता है। जो भारत में राहुल हैं, वही जापान में राहोरा हैं।

लेकिन जापान के ज़ेन बुद्धिज्म में राहुल को RAGORA SONJA कहा जाता है। SONJA का मतलब बौद्ध अरहंत होता है। SONJA का उच्चारण जापानी में सोन्या होता है, जो शून्यता के निकट है। शून्यता ज़ेन बुद्धिज्म का दर्शन है।

जापान के ज़ेन बुद्धिज्म में राहुल को 16 अरहंतों में से एक माना जाता है। राहुल बुद्ध के पुत्र भी थे, अनुयायी भी थे और अरहंत भी थे।

राहुल की यह मूर्ति प्रतीकात्मक रूप से उनके बुद्ध - प्रेम को दर्शाती है। राहुल के बुद्ध कहीं और नहीं बल्कि उनके हृदय में बसते हैं।

भारत के बुद्धिज्म में जो झान ( ध्यान ) है, वही चीन में चान है, वही कोरिया में सानजान है, वही वियतनाम में थियेन है और वही जापान में ज़ेन है।

राजेंद्र प्रसाद सिंह
(Rajendra prasad singh)
#vss

No comments:

Post a Comment