Saturday, 9 March 2013

आज महा शिवरात्रि है . बाबा विश्वनाथ् आप सब् का कल्याण करें .




आज महा शिवरात्रि है . बाबा विश्वनाथ् आप सब् का कल्याण करें .

शिव पञ्चाक्षर स्तोत्रं .

नागेन्द्र हाराय त्रिलोचनाय
भस्मान्ग रागाय महेश्वराय् .
नित्याय ,शुद्धाय दिगम्बराय ,
तस्मै '' काराय नमः शिवाय .

मन्दाकिनी ,सलिल चन्दन चर्चिताय
नन्दीश्वर: प्रमथ् नाथ्  महेश्वराय् ,
मन्दार पुष्प ,बहु पुष्प सुपूजिताय ,
तस्मै '' काराय नमः शिवाय .

शिवाय गौरी वदनार वृन्द
सूर्याय दक्ष द्वार् नाशकाय
श्री नीलकण्ठाय वृष द्वजाय् 
तस्मै 'शि' काराय नमः शिवाय .

वशिष्ठ कुम्भौद्भव् गौतमादि 
मुनेन्द्र देवार्चित शेखराय ,
चन्द्रार्क वैश्वानर् लोचनाय ,
तस्मै '' काराय नमः शिवाय .

यक्ष स्वरूपाय् जटा धराय ,
पिनाक हस्ताय सनातनाय
दिव्याय देवाय ,दिगम्बराय ,
तस्मै '' काराय नमः शिवाय .

A Poem.....नाटक ....




बहुत दिनों के बाद अपनी एक कविता पोस्ट कर रहा हूँ , थोड़ा वर्तमान राजनीति पर है , शायद आप को पसंद आये ......
नाटक ....
यवनिका हटी , सजा मंच दिखा ,
प्रकट हुआ  सूत्रधार ,
नाटक प्रारम्भ हुआ ,
और , तभी ,
ठप हो गयी सभा ,

मजमा लगा था जन मंच पर ,
कुछ कोलाहल , कुछ व्यंग्य , कुछ हास ,
से भरा भरा .
ऊपर उठी हुयी
पात्रों की ,
स्वस्थ माँसल मुठ्ठियाँ ,
सम्पुटित अंगूठियों से ,
हर रत्न ,थामे  हुए , किसी किसी ग्रह को ,

द्वीप बन चुकी है सभा यह ,
जन गण मन के सागर की ,
अहँकार  और ऐश्वर्य के आसुरी प्रदर्शन ,
समेटे भाग्य विधाताओं के .

उठे हाँथ और मचता शोर ,
आक्रोश कम , और 
विलास  में डूबी हुयी मुस्कराहट अधिक दिखाता  है,
यह हमारे लिए युद्ध रत हैं ?
या साज़िश है यह भी इन की .
दिखते तो हैं दायें और बायें ,
पर अलग नहीं हैं , दोनों .

कितने अरमान और हुलास से ,
भेजे थे ,रहनुमा हम ने ,
क्यों हो जाते हैं , रहज़न ,
जा के वहाँ .?
मुझे तो नहीं मालूम ,
शायद तुम्हे पता हो ,
मेरे दोस्त .

हैरान हूँ ,
इस अजब मंजर पर ,
असुर तो सब एकत्र और एकजुट  हो जाते हैं ,
तुरन्त और अचानक ,
और , सच बोलने वाले ,
सहमे सहमे , चुप चुप , बिखरे बिखरे ,
क्यों रहते हैं .

सत्ता ,
हमेशा एक खोल में  रहती है ,
बीभत्स , ऐश्वर्य में डूबी ,
बेहद खुद गर्ज़ ,
आत्म मुग्धता , और 
आत्म श्लाघा ,से भरी हुयी ,
किसी मध्ययुगीन  कच्छप के खोल में .

अजीब , कूप मंडूकता है यह ,दोस्त ,
 जहाँ से इन्हें पूरा देश ,
राज पथ और कनाट प्लेस दिखायी देता है .
   -vss